Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-'योग ने पूरे विश्व को जोड़ा'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योगशास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। गांव-गांव में युवा साथी योग ओलंपियाड में भाग लेते हैं।" उन्होंने कहा "विशाखापत्तनम शहर प्रकृति और प्रगति दोनों की संगम स्थली है।

21 Jun 2025

प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-'योग ने पूरे विश्व को जोड़ा'

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में दुनिया के समस्त लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना। यह देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योगशास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। गांव-गांव में युवा साथी योग ओलंपियाड में भाग लेते हैं।" उन्होंने कहा "विशाखापत्तनम शहर प्रकृति और प्रगति दोनों की संगम स्थली है। योगांद्रा अभियान से दो करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं। लोगों की भागीदारी की यही भावना विकसित भारत का मुख्य आधार है।"

उन्होंने कहा, "विश्व में योग के प्रसार के लिए भारत योगविज्ञान को आधुनिक रिसर्च से और अधिक सशक्त कर रहा है। देश के बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च में जुटे हैं। योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान मिले ये हमारा प्रयास है।" प्रधानमंत्री मोदी इस समय विशाखापत्तनम से राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं।

इस वर्ष की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" है। यह वैश्विक स्वास्थ्य के भारत के दृष्टिकोण को प्रतिध्वनित करता है और कल्याण के एकीकृत दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह "सर्वे संतु निरामया" (सभी रोग मुक्त हों) के भारतीय लोकाचार से प्रेरित होकर मानव और ग्रह स्वास्थ्य के परस्पर संबंध पर जोर देता है। प्रधानमंत्री मोदी कल शाम विशाखापत्तनम पहुंचे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने उनका स्वागत किया।

आयुष मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री मोदी विशाखापत्तनम में तीन लाख से अधिक प्रतिभागियों के साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन करेंगे। यह 'योग संगम' पहल के तहत देश भर में 10 लाख से अधिक स्थानों के साथ समन्वयित है। सामूहिक प्रदर्शन सुबह 6:30 से शुरू हो चुका है। यह पूर्वाह्न 7:45 बजे तक चलेगा। वैश्विक कल्याण के दृष्टिकोण के इस विशाल आयोजन में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी हैं।

अभूतपूर्व रूप से आयोजित इस योग शिविर में राज्य भर में एक लाख से अधिक स्थानों पर दो करोड़ से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस अवसर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के प्रयास का समन्वय आंध्र प्रदेश सरकार भी कर रही है। इसके अतिरिक्त, आंध्र प्रदेश सरकार पंजीकृत प्रतिभागियों को 50 लाख से अधिक योग प्रमाणपत्र प्रदान करेगी। आंध्र विश्वविद्यालय में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगभग 25,000 आदिवासी बच्चों ने 108 मिनट में 108 सूर्य नमस्कार किए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योगशास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। गांव-गांव में यु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News